६०–४० प्रतिशत के आधार में एमाले–माओवादी बीच मुख्यमन्त्री और सभामुख बांडफांड !
काठमांडू, १४ दिसम्बर । चुनाव से पहले उम्मीदवार चयन में ६०–४० प्रतिशत मापदण्ड अपनानेवाले बाम गठबंधन के मुख्य दो घटकों (एमाले और माओवादी केन्द्र) के बीच आगामी सरकार निर्माण में भी यही फर्मुला अपनाया जाएगा । समाचार स्रोत के अनुसार ६०–४० के आधार में ही अब एमाले–माओवादी बीच मुख्यमन्त्री और सभामुख पदों में भागबण्डा करने की तैयारी हो रही है ।
समाचार स्रोत के अनुसार कूल ७ प्रदेशों में से ६ प्रदेश में बाम गठबंधन की बहुमत हैं, २ नम्बर प्रदेश के अलवा अन्य सभी प्रदेशों में बाम गठबंधन की सरकार बनने जार रही है । इसीलिए ६ प्रदेशों में से ४ प्रदेशों में एमाले की मुख्यमन्त्री रहेगी और २ प्रदेशों में माओवादी की । समाचार स्रोत का कहना है कि माओवादी ने ६ और ७ प्रदेश में मुख्यमन्त्री दावा किया है । अगर माओवादी ने ६ और ७ प्रदेश में मुख्यमन्त्री बनाएगा तो एमाले को १, ३, ४ और ५ नम्बर प्रदेश में मुख्यमन्त्री बनाने का अवसर मिल सकता है । २ नम्बर प्रदेश में मधेशवादी गठबंधन की बहुमत होने के कारण यहां अन्य किसी भी पार्टी से मुख्यमन्त्री बनने की सम्भावना अत्यन्त कम है ।


अंक गणित ले एमाले लाई पाँच प्रदेश मा थन्क्याउ भन्छ