Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वमंत्री चौधरी सहित पर्सा जिला के १२ नेता–कार्यकर्ता विरुद्ध कारवाही सिफारिश

 

पर्सा, २४ दिसम्बर । स्थानीय निर्वाचन में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को हराने के लिए सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए नेपाली कांग्रेस पर्सा, निर्वाचन क्षेत्र ४ ने पूर्वमन्त्री सुरेन्द्र चौधरी सहित १२ को कारवाही सिफारिश किया है । क्षेत्र नं. ४ के क्षेत्रीय सभापति मृत्युञ्जयकुमार श्रीवास्तव ने शनिबार वीरगञ्ज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी जानकारी के अनुसार चौधरी सहित १२ नेता–कार्यकर्ता को १५ वर्ष के लिए पार्टी से निष्काशन करने के लिए सिफारिश किया है ।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिङ के कृष्णभीर सड़क पर आवाजाही शुरु
                                                                                     पूर्वमन्त्री सुरेन्द्र चौधरी

श्रीवास्तव ने कहा है कि आश्वीन २ गते सम्पन्न स्थानीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार विरुद्ध उन लोगों ने बागी उम्मीदर खडा किया और पार्टी को हराने के लिए सक्रिय भूमिका निर्वाह किया है । नेता श्रीवास्तव के अनुसार क्षेत्रीय समिति बैठक ने पूर्वमन्त्री चौधरी, पूर्व जिला सभापति जनार्दनसिंह क्षेत्री, श्रीकृष्ण चौहान, ललन द्विवेदी, दिनेशकुमार चौधरी, शिव चौधरी, शैलेन्द्रप्रसाद यादव, ढेडीप्रसाद यादव, सिन्धु मेहता, रितनारायण चौधरी, रामजन पटवारी और वीरेन्द्र पाण्डे को कारवाही के लिए सिफारिश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com