पाँच सालों तक बामपंथी के हि सरकार रहेंगें : माओवादी नेता श्रेष्ठ

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ जनवरी ।
नेकपा माओवादी केंद्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने देश में पाँच सालों तक वामपंथी की ही सरकार होने की बात कही । गोरखा में पत्रकारों के साथ बातचीत में नेता श्रेष्ठ ने बताया कि माओवादी केंद्र और नेकपा एमाले की पार्टी एकता के विषय में कल पार्टी एकता संयोजन समिति की बैठक बुलाकर अतिरिक्त गृहकार्य किया जाएगा ।
ये बताते हुए कि दोनों ही पार्टियों के अध्यक्ष केपी ओली और प्रचंड पार्टी एकीकरण के विषय में ही गृहकार्य कर रहे हैं, उन्हाेंने कहा कि पार्टी की वैचारिक लाइन, नेतृत्व निर्माण, संगठनात्मक संरचना के एकीकरण का आधार जैसे मुद्दों पर राय–मश्वरे के बा एकता प्रक्रिया आगे बढ़ेगी ।

