Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा चुनाव में वामपन्थी और मधेशवादी गठबंधन के बीच तालमेल की तैयारी

 

काठमांडू, २३ जनवरी । मधेशवादी गठबंधन (संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी) ने वाम गठबंधन समक्ष चुनावी तालमेल (राष्ट्रीय सभा के लिए) के लिए प्रस्ताव किया है । मंगलबार सुबह एमाले संसदीय कार्यालय में सम्पन्न विचार–विमर्श में फोरम और राजपा के नेताओं ने यह प्रस्ताव किया है । नेकपा एमाले के नेता सुवास नेम्वाङ ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि सिटों की वांडफाँड में सहमति नहीं बन पाई है ।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

 

समाचार स्रोत के अनुसार मधेशवादी गठबन्धन ने २ नम्बर प्रदेश की कूल ८ सिटों में से ६ सिट देने के लिए वाम गठबंधन से आग्रह किया है । अगर अगल–अलग चुनावी प्रतिस्पर्धा किया जाएगा तो २ नम्बर प्रदेश में मधेशवादी गठबंधन को सिर्फ ४ सिट मिलनेवाला है, वामपन्थी गठबंधन और नेपाली कांग्रेस को २–२ सिट मिलनेवाला है । अगर कांग्रेस और मधेशवादी दल मिलकर चुनावी प्रतिस्पर्धा किया जाएगा तो भी वाम गठबंधन को २ सिट सुरक्षित है । लेकिन अगर बामपन्थी और मधेशवादी बीच चुनावी तालमेल की जाएगी तो २ नम्बर प्रदेश में नेपाली कांग्रेस ‘शून्य’ हो जाएगी । इसीलिए एमाले को कहना है कि नाफा में प्राप्त होनेवाला २ सिटों को १–१ सिट बांटा जाए । इसके बारे में वाम गठबंधन और मधेशवादी गठबंधन के बीच आज ही पुनः विचार–विमर्श होने जा रहा है ।

यह भी पढें   एमाले का निर्णय पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी की मांग अनुसार दी जाएगी जिम्मेदारी

मंगलबार सुबह सम्पन्न बैठकमा एमाले से सुवास नेम्वाङ, अग्नि खरेल, माओवादी केन्द्र से वर्षमान पुन और मातृका यादव, फोरम नेपाल से राजेन्द्र श्रेष्ठ और राजपा से सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला, रामनरेश यादव, वृशेषचन्द्र लाल आदि नेता सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed