Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर भारतीय दूतावास ने धूमधाम से किया झंडोत्तोलन

 


माला मिश्रा बिराटनगर                                 पूर्वांचल के बिराटनगर स्थित भारतीय दूतावास कैम्प कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर कैम्प प्रभारी नीरज कुमार जायसवाल ने झंडोतोलन किया ।झंडोत्तोलन के पश्चात श्री जायसवाल ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गणतंत्र दिवस की पूर्व सन्ध्या पर राष्ट्र के नाम सन्देश को पढ़कर सुनाया ।इस मौके पर डॉक्टर नारायण कुमार, सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर निरंजन कुमार, ए के सिन्हा, बिमल कुमार सिंह,धीरेंद्र तिवारी, बिमल कुमार कण्ठ,मोहम्मद नशरुल  सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन दूतावास के अधिकारी सीपीसिंह राजीव मोहन गुप्ता, श्री मणि,सुधीर मणि, श्री मति मधु सक्रिय दिखे ।इस मौके पर श्री श्री रविशंकर स्कूल,डीएभी स्कूल ,नॉवेल मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे लोगो ने सराहा । इस मौके पर स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें पूर्वाचल के कई पुलिस अधिकारी भी शिरकत किया ।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *