Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला दास, गूगल ने जिसपर डुडल बनाया अाखिर वाे काैन हैं ?

 

गूगल ने आज अपने डूडल के जरिए अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और मलयाली लेखिका कमला दास को याद किया है. 31 मार्च, 1934 को केरल के त्रिचूर में जन्मीं कमला दास ने अपने लेखन में ऐसे मुद्दे उठाए जिन पर बात करना तब वर्जित माना जाता था. उन्होंने महिलाओं की सेक्स लाइफ और वैवाहिक समस्याओं को समाज के सामने रखा. कमला दास एक हिंदू परिवार में जन्मी थीं. बाद में 68 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था और कमला सुरैया बन गई थीं.

कमला दास
कमला दास

कमला दास को औपनिवेशिक युग के बाद के समय की सबसे प्रभावशाली लेखिकाओं में से एक माना जाता है. मलयाली पाठकों के लिए उन्होंने अपना नाम माधवी कुट्टी रख लिया था. उन्होंने अपने काम से घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न झेल रहीं महिलाओं को प्रेरित किया. उनकी 20 से अधिक किताबें प्रकाशित हुईं. कविता में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें ‘द मदर ऑफ मॉडर्न इंडियन इंग्लिश पोइट्री’ (आधुनिक भारतीय अंग्रेजी कविता की मां) कहा गया.

कमला दास अपने काम के चलते हमेशा अदालती विवादों में रहीं. 31 मार्च, 2009 को पुणे में उनका निधन हो गया. उनकी जिंदगी पर मलयाली फिल्म ‘आमी’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अभिनेत्री मंजु वॉरियर मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी है. फिल्म के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में एक अर्जी दायर की गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में लव जिहाद का समर्थन किया गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com