Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजधानी में भी लड़कियाँ बलात्कारियों से असुरक्षित, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ फरबरी ।
बलात्कार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने भक्तपुर से दों लोगों को गिरफ्तार किया हैं । ५ वर्षीया एक बच्ची और एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में भक्तपुर पुलिस ने दों लोगों को गिरफ्तार किया हैं ।

चाँगुनारायण नगरपालिका–९ ताथली स्थित श्री ईंट भट्टा में काम करनेवाली महिला का बलात्कार करने के आरोप में पुलीस ने सुर्खेत के निवासी और इन दिनों श्री ईंट भट्टा में काम करने वाले ३८ वर्षीय कर्णबहादुर पुन को गिरफ्तार किया ।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

इसीतरह,चाँगुनारायण नगरपालिका–४ की ५ वर्षीया बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में पुलीस ने ही ललितपुर बुङ्मती के निवासी और हाल भक्तपुर नगरपालिका–१० कमलविनायक में रहने वाले १८ वर्षीय वसन्त तामाङ को गिरफ्तार किया हैं । पीडित पक्षों की पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *