Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पैडमैन पाकिस्तान में बैन कहा, मुल्क की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ

 

 

पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के सदस्य इशाक अहमद ने कहा है कि वो आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म पैड मैन को अपने यहां डिस्ट्रीब्यूशन की इजाजत नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म का विषय उनके मुल्क की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। पंजाब सेंसर बोर्ड ने तो फिल्म को देखने से ही मना कर दिया और कहा है कि वो सर्टिफिकेट नहीं देंगे। वहां के भी एक सदस्य ने कहा कि ये उनके धर्म-संस्कृति के विरुद्ध है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

पाक के जाने माने फिल्मकार सैय्यद नूर ने कहा है कि बाहर के देशों की फिल्मों को रिलीज करने से पहले लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात करना जरुरी है। सिर्फ पैड मैन ही नहीं पद्मावत को भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इस फिल्म में मुसलमान लोगों का निगेटिव चित्रण किया गया है।

 

इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म पैड मैन, महिलाओं की माहवारी के दौरान होने वाली तकलीफ के खिलाफ एक मुहिम के रूप में बनाई गई कमर्शियल फिल्म है। ये फिल्म सैनिटरी नैपकीन के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले उस अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी से जुड़ी है, जिन्होंने हाईजैनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई और फिर उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पसीना भी बहाया।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

मिसेज फनीबोन्स के पेन-नेम से मशहूर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ में अरुणाचलम पर एक चैप्टर लिखा था। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com