Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमान्डू अाैर इरान में भी हुअा विमान हादसा ।

 

राजधानी काठमांडू में सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान बांग्लादेश का विमान धू-धू कर जल गया। इससे 50 लोगों की मौत हो गई। विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। खबरों के मुताबिक 21 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद काठमांडू जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।

विमान में कुल 67 यात्रियों में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे थे। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। एयरलाइन यूएस-बांग्ला एक बांग्लादेशी निजी एयरलाइन है। यह विमान ढाका से नेपाल के रूट पर था। बताया जाता है कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से लैंड करने वाला था, लेकिन अचानक वह उत्तरी छोर से लैंड करने लगा।

नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल संजीव गौतम के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान बेकाबू हो गया और गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में को-पायलट की भी मौत हो गई है। फिलहाल विमान में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढें   16 साल की उम्र में NPL में राहुल यादव का धमाका, पहली गेंद से चार विकेट तक—नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा!

 

ईरान में भी हुआ हवाई हादसा

वहीं आज संयुक्त अरब अमीरात से इंस्ताबुल जा रहा तुर्की का एक प्राइवेट जेट रविवार रात ईरान के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी 11 लोग मारे गए। विमान में महिलाओं का एक दल सवार था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने देश के आपात प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मोजताबा खांलेड़ी के हवाले से खबर दी है कि विमान शहर-ए-कोर्ड के निकट पहाड़ से टकराया और उसमें आग लग गई। घटना स्थल राजधानी तेहरान से 370 किलोमीटर दक्षिण में है। ग्रामीणों घटना स्थल पर पहुंच कर बुरी तरह जले 11 शव बरामद किए, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत होगी।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले: विराटनगर–जनकपुर और लुंबिनी–पोखरा आमने-सामने

बता दें कि इससे पहले ईरान के इसी इलाके में एक हफ्ते पहले भी 6 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। यह घटना फरवरी महीने की है। विमान उस वक्त ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वो तेहरान से यसुज जा रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com