Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री और मन्त्री झाडू लेकर सफाई अभियान में

 

सुर्खेत, २९ मार्च । कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री और मन्त्री खूद झाडू लेकर सफाई अभियान में लगे हैं । उन लोगों ने बिहीबार सुर्खेत स्थित मुख्य पर्यटकीय स्थल ‘बुलबुले ताल’ सफाई किया है । मुख्यमन्त्री महेन्द्र बहादुर शाही ने कहा है कि कर्णाली प्रदेश ने श्रम को सम्मान करने के लिए हर महिने की १ गते और १५ गते श्रम करने का निर्णय किया है ।’ निर्णय कार्यान्वयन के लिए बिहीबार मुख्यमन्त्री अपने मन्त्री, कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मी के साथ सफाई अभियान में सडक में उतर आए हैं ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ की सुरंग से एक चीनी नागरिक से उद्धार


मुख्यमन्त्री शाही का कहना है कि जब तक विचार में परिवर्तन नहीं आएगा, तब तक विकास सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा– ‘हमारे बीच श्रम करने की आदत नहीं है, बिना श्रम हम लोग आगे नहीं बढ़ सकते हैं । दूसरे को काम लगाते हैं, लेकिन खूद नहीं करते । इसीलिए क्याविनेट ने निर्णय किया है कि अब हम भी खूद श्रम करेंगे ।’ उनका कहना है कि कर्णाली प्रदेश को सभ्यता की परिचय भी देना आवश्यक है । सफाई अभियान में मुख्यमन्त्री शाही के अलवा आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री प्रकाश ज्वाला, आन्तरिक मामिला तथा कानुन मन्त्री नरेश भण्डारी, भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री खड्क बहादुर खत्री, भूमि व्यवस्थापन, कृषि तथा सहकारी मन्त्री विमला केसी, सामाजिक विकास मन्त्री दल रावल और उद्योग पर्यटक वन तथा वातावरण मन्त्री नन्दसिंह बुढा और कर्मचारी, नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com