Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पञ्चेश्वर विवाद समाधान के लिए विज्ञ समूह की बैठक !

 

काठमांडू, २७ अप्रिल । पञ्चेश्वर बहुउद्देश्यीय परियोजना की डीपीआर में जो विवाद है, उसको सुलझाने के लिए विज्ञ समुह की बैठक आह्वान करने का निर्णय हुआ है । बिहीबार काठमांडू में सम्पन्न नेपाल–भारत जलस्रोत सचिव स्तरीय बैठक ने यह निर्णय किया है । स्मरणीय है, सन् २०१६ डिसम्बर के बाद सचिवस्तरीय बैठक नहीं हो पा रहा था । १६ महिना के बाद आयोजित बैठक ने पञ्चेश्वर आयोजना आगे बढ़ाने के लिए पहल किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083


पञ्चेश्वर बहुउद्देश्यीय आयोजना के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत महेन्द्रबहादुर गुरुङ के अनुसार विज्ञ समूह बैठक मई महिना में होने जा रहा है, लेकिन यकिन तिथि तय नहीं है । गुरुङ ने कहा है– ‘डीपीआर विवाद समाधान के लिए विज्ञ समूह बैठक होना जरुरी है । विज्ञ समूह ही आयोजना की आन्तरिक विषय में बातचीत कर सकता है ।’ सन् २०१७ नवम्बर में विज्ञ समूह गठन की गई थी, लेकिन पञ्चेश्वर डीपीआर संबंधी विवाद अभी कायम ही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com