Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा में माओवादी की ओर से शर्मा बन गए संसदीय दल के नेता

 

काठमांडू, ८ मई । राष्ट्रीयसभा में माआवादी की ओर से संसदीय दल के नेता के रुप में दीनाथा शर्मा चयन हुए हैं । मंगलबार सिंहदबार में सम्पन्न माओवादी संसदीय दल की बैठक ने यह निर्णय किया है । बैठक ने संसदीय दल की विधान भी पारित किया है । बैठक में बजट अधिवेशन, सरकार की नीति तथा कार्यक्रम के प्रति सत्ताधारी दलों की समान धारणा, वाम गठबंधन द्वारा प्रस्तुत चुनावी घोषणापत्र और भावी नीति तथा कार्यक्रम जैसे विषयों में भी विचार विर्मश हुआ है ।

यह भी पढें   नेपाल के अस्तित्व पर गहराता संकट, राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए 'स्वदेशवाद' का आह्वान


पार्टी संसदीय दल के प्रमुख सचेतक देवप्रसाद गुरुङ ने कहा है कि बैठक ने वाम घोषणापत्र को कार्यान्वयन करने के लिए भावी नीति तथा कार्यक्रम पर जोर दिया है । विकास निर्माण संबंधी कार्य को सभी प्रदेश में सघन रुप में आगे बढ़ाने के लिए संयोजन समिति निर्माण संबंधी निर्णय भी बैठक ने किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *