Sun. Nov 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेविसंघ द्वारा ‘हर्न’ बजा कर सरकार का विरोध

 

काठमांडू, २६ जून । मूल्यवृद्धि के विरुद्ध दूसरे चरण के आन्दोलन में रहे प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने सोमबार सवारी साधनों की हर्न बजा कर विरोध प्रदर्शन किया है । नेविसंघ को मानना है कि सरकार बाहरा हो चुकी है, इसीलिए अपने–अपने सवारी साधनों की हर्न बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया ।
पेट्रोलियम पदार्थ में की गई मूल्यवृद्धि के विरुद्ध चरणबद्ध आन्दोलन में रहे नेविसंघ सम्बद्ध कुछ नेता कार्यकर्ताओं ने सड़क में रहे अपने सवारी साधनों की आज (मंगलबार) १२ः०० से १२ः१२ (१२ मिनट) हर्न बजा कर सरकार का विरोध किया है । नेविसंघ नेताओं को मानना है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेतृत्व में सरकार गठन होने के बाद सौ दिन में ५ बार पेट्रोलिय पदार्थों की मूल्य में वृद्धि की गई, जो स्वीकार्य नहीं है । नेविसंघ ने कहा है कि जब तक मूल्य वृद्ध वापस और काला बाजारी नियन्त्रण नहीं होगा, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com