Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस द्वारा संसद् अवरोध की चेतावनी, संसद् बैठक स्थगित

 

काठमांडू, १ जुलाई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर परिमार्जित ‘चिकित्सा शिक्षा प्रतिस्थापन विधेयक’ को आगे बढ़ाया जाता है तो संसद संचालन नहीं हो सकता । कांग्रेस ने चेतावनी देने के बाद आज के लिए तय संसद् आगे नहीं बढ़ पाया है । अब आषाढ़ २० के बाद नियमित विधेयक आने की सम्भावना है । कांग्रेस को मानना है कि अध्यादेश का मूल विषयवस्तु ही परिवर्तन की गई है, इसीलिए उस विधेयक को अस्वीकार किया गया है ।
स्मरणीय है, सरकार ने नियम निलम्बन करके प्रतिस्थापन विधेयक को आगे बढ़ाया था । पुराने विधेयक में १० साल तक काठमांडू उपत्यका में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रतिबन्ध, एक ही विश्वविद्यालय द्वारा ५ साल से अधिक मेडिकल कॉलेज को सम्बन्धन देने में प्रतिबन्ध, अगर मेडिकल कॉलेज संचालन करना है तो कम से कम ३ साल से अपना ही अस्पताल संचालन होना जरुरी, सार्वजनिक कॉलेज में ७५ प्रतिशत छात्रवृत्ति होना जरुरी जैसे प्रावधान रखा गया था, लेकिन प्रतिस्पर्धापन विधेयक में उक्त विषयवस्तुओं को हटाया गया है ।
संसद् बैठक से पहले शिक्षा मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल सहित नेकपा के कुछ नेता और कांग्रेस के बीच विधेयक आगे बढ़ाने के लिए विचार–विमर्श हुआ था । लेकिन कांग्रेस ने कहा कि परिमार्जित विधेयक पारित नहीं हो सकता । जिसके चलते आइतबार के लिए आयोजित संसद् बैठक सूचना प्रकाशित कर स्थगित की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com