Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका: अलास्का एयरलाइंस का प्‍लेन ले उड़ा चोर, हो गया क्रैश

 

कार चोर के बारे में तो सुना होगा, लेकिन कोई विमान चोरी करके उड़ जाए, यह यकीन करना मुश्‍क‍िल होगा. हालांकि ऐसी ही वारदात अमेरिका के वॉश‍िंगटन शहर में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संदिग्‍ध चोर पायलट ने एक पैसेंजर जेट  विमान Horizon Air Q400 के साथ सिएटल-टकोमा एयरपोर्ट से अमेरिकी समय अनुसार शुक्रवार रात 8 बजे को उड़ान भर ली थी.

हालांकि सूत्रों के अनुसार बिना इजाजत उड़ान भरने के बाद यह विमान वॉशिंगटन डीसी के समीप पियर्स काउंटी स्‍टेट के केट्रोन द्वीप पर क्रैश हो गया. क्रैश की घटना में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह भी पढें   सड़क मरम्मत अभियान के लिए 286 अरब 52 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

क्रैश होने की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि अध‍िकारी इसे आतंकी घटना नहीं मान रहे हैं. विमान का 2 सैन्‍य F-15 एयरक्राफ्ट ने भी पीछा किया था.

हालांकि पायलट की पहचान कर ली गई है. पायलट अमेरिका के पियर्स काउंटी स्‍टेट का रहने वाला 29 साल का शख्‍स है. हालांकि उसके नाम की घोषणा नहीं की गई है.

पियर्स काउंटी स्‍टेट के पुलिस अध‍िकारी के अनुसार पायलट ने आत्‍महत्‍या करने की कोश‍िश की है. बैकग्राउंड चेक करने के बाद नाम की घोषणा की जाएगी.

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल एंड राइटर्स’ वर्कशॉप 2026 के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का काठमांडू में भव्य स्वागत

वहीं, कुछ अपुष्‍ट सोशल मीडिया सूत्रों के अनुसार पायलट एयरलाइन का मैकेनिक था. इस वजह से एयरपोर्ट पर कुछ देर तक सेवाएं बाध‍ित रही. अब सेवा सामान्‍य हो गई है. विमान को काफी नीचे उड़ते देख केट्रोन द्वीप द्वीप के लोग भी आश्‍चर्य में आ गए थे. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed