Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पेस से वोट देंगी सुनीता विलियम्स

 

कजाखस्तान।। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (46) रविवार सुबह इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गईं। दो और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रूसी यान सोयुज तीनों को लेकर बैकॉनूर अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। 2006 में सुनीता छह महीने तक स्पेस स्टेशन पर रही थीं। बतौर महिला, वहां सबसे ज्यादा वक्त तक रहने का रेकॉर्ड सुनीता के नाम है।

अंतरिक्ष से वोटिंग : 6 नवंबर को अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से अपना वोट देंगी। वोट देने के लिए वह नासा के स्पेशल कंप्यूटर प्रोग्राम (वोटिंग फ्रॉम स्पेस) का इस्तेमाल करेंगी। सुनीता 12 नवंबर को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लौटेंगी।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

ओलिंपिक्स का आनंद : सुनीता लंदन में शुरू होने वाले ओलिंपिक्स खेलों का लुत्फ अंतरिक्ष में ही उठाने को लेकर काफी उत्सुक हैं। सुनीता के मुताबिक, ओलिंपिक्स दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए है और कुछ ऐसा ही मकसद स्पेस स्टेशन का भी है। हम अंतरिक्ष स्टेशन पर रिले या उसके जैसा कोई दूसरा खेल खेलेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *