Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोर्न साइट पर प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी

 

काठमांडू, २२ सितम्बर । सरकार ने पोर्न तथा यौनजन्य वेभसाइट पर प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी शुरु किया है । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय ने इन्टरनेट के माध्यम से प्रसारण होनेवाला यौनजन्य अश्लिल सामाग्री के ऊपर प्रतिबन्ध लगाने के लिए नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण को निर्देशन दिया है । सरकार ने निष्कर्ष निकाला है कि यौनजन्य हिंसा के पीछे यौनजन्य अश्लिली सामाग्री में युवाओं की सहज पहुँच भी एक कारण है, इसीलिए इसमें प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी सरकार ने की है ।
मुलुकी अपराध संहिता २०७४ की दफा १२१ तथा अन्य प्रचलित कानुन के अनुसार यौनजन्य अश्लिल सामाग्रियो की आदान–प्रदान तथा प्रकाशन तथा प्रसारण गैरकानुनी है, इसीलिए मन्त्रालय ने प्राधिकरण को ऐसे सामाग्रियों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए कहा है । दूर सञ्चार प्राधिकरण इस संबंधी नियामक निकाय है । मन्त्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि इन्टरनेट मार्फत यौनजन्य अश्लिल सामाग्री में सहज पहुँच के कारण नेपाली मूल्य–मान्यता और सामाजिक सद्भाव में खलल पहुँच गया है, जिसके चलते समाज में यौनजन्य हिंसा और विकृति भी सिर्जना हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed