Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१ सौं ४४ मेट्रिक टन चिनी तीन हप्तों से नेपालगंज भंसार पर अलपत्र

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ अक्टूवर ।
सरकार ने भारत से आयात होने वाले चिनी पर जब से रोक लगाया है तब से अब तक १ सौ ४४ मेट्रिक टन चिनी तकरीबन ३ हप्तोंं से बाँके के नेपालगञ्ज भंसार पर रोककर रखा गया है ।
त्योहारों के मद्देनजर व्यापारीयों ने भारत से चिनी का आयात किया था जों की अभी भन्सार पर ही पड़ा हुआ है । मंत्रीपरीषद की बैठक ने विते भाद्र ३१ को भारत से चिनी आयात करने पर रोक लगाई थी ।
इसीतरह, भेरी बबई बहुउदेश्यीय डाइवर्सन परीयोजना का सुरुंग बनाने का काम निर्धारित समय से पहले ही सम्पन्न हुआ है ।
नेपाल में पहली बार टनेल बोरिंग मेशिन टिबिए ने ११ महीनों मे भेरी बबई का ८ दशमलव ३ किलोमिटर सुरुंग का निर्माण पूरा कर दिखाया है ।
भेरी के पानी को १२ किमी लम्बे सुरुंग के जÞरिए बबई में गिराकर बिजली का उत्पादन किया जाएगा । साथ ही ,बाँके बर्दिया में सिँचाई की सुविधा पहुँचाने के उद्धेश्य के साथ सरकार ने इस परीयोजना को राष्ट्रिय गौरव के रुप में आगे बढ़ाया है ।

यह भी पढें   देश को ‘आरोग्य पर्यटन’ के गंतव्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा दिया जाएगा

इसीतरह, भारत सरकार के आर्थिक तथा प्राविधिक सहयोग में जयनगर जनकपुर बर्दिबास तक निर्माण होने वाली रेल सेवा का आज धनुषा के जनपुरधाम तक परीक्षण संचालन किया गया ।
भारत के जयनगर से जनपुर तक २९ किलोमिटर, ५२ मालबाहक बोगी में बोल्डर रखकर रेला सेवा का परीक्षण संचालन किया गया, ये जानकारी हमारे संवाददाता अजय कुमार झा ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *