Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी द्वारा ४५ केजी गांजा बरामद

 

पर्सा, ११ नवम्बर । पर्सा जिला स्थित सीमावर्ती भारतीय गांव इनर्वा में परिचालित भारतीय सीमा सुरक्षा बल एसएसबी ने ४५ केजी गांजा बरामद किया है । पर्सा जिला पटेर्वा सुगौली गांवपालिका सोनवर्षा से २०–२५ लोग गांजा लेकर भारतीय बाजार इनर्वा और भंगहा की ओर जा रहे थे । उक्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी परिचालित हो गई थी । गांजा तस्करी के संबंध में पुलिस को गोप्य सूचना मिली थी ।

यह भी पढें   एमाले द्वारा पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की पार्टी सदस्यता पुनः खोलने का निर्णय


एसएसबी ने कहा है कि गांजा तस्करी करनेवाले समूह के संबंध में जब सूचना मिली, उसके बाद एसएसबी परिचालित हो गई । उक्त सूचना मिलने के बाद गांजा के तस्कर गांजा को छोड़ कर नेपाल की ओर लापत्ता हो गए थे । एसएसबी कमाण्डर शैलेस कुमार के अनुसार गांजा की १८ झोला है, जो ४५ केजी बराबर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *