Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अश्वमेध गायत्री महायज्ञ बीरगंज का महाकुंभ होगा

 

रेयाज आलम | बीरगंज,२०७५ फाल्गुन ६ गते सोमवार | बीरगंज में फाल्गुन १९ गते से शुरू होने वाले अश्वमेध गायत्री महायज्ञ सफल बनाने के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाला गया । पूजा -पाठ, सेवा भाव में बिशेष आस्था रखने वाले, शक्ति पीठ के संयोजक एवं वीरगन्ज महानगरपाकिला के मेयर विजय कुमार सरावगी ने बताया महायज्ञ बीरगंज का महाकुंभ होगा, जिसमे सहभागी होने आ रहे विदेशी श्र्द्धालुओ के स्वागत की भव्य तैयारी हो रही है, अश्वमेध गायत्री महायज्ञ से बीरगंज को पर्यटन में बढ़ावा मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे, नई पहचान मलेगी ।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान

महायज्ञ सफल बनाने और व्यापक सहभागिता के उदेश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, वेदमाता गायत्री शक्ति पीठ, बीरगंज के महिला समूह द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया ।

बीरगंज घंटाघर से निकले शोभा यात्रा, माईस्थान,आर्दशनगर, २ नम्बर रोड होते हुए  लोहारपट्टी, गणेशमान चौक, विर्ता,अलखिया मठ होते हुए नगर परिक्रमा करके समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में गायत्री परिवार के लगभग ५०० महिलाओं की सहभागिता रही  ।

सहभागी महिलाओं ने नेपाल आमा की जय, सत्य सनातन धर्म की जय, देव सांस्कृति की जय जैसे धार्मिक नारे लगाते हुए नेपाल में पहली बार होने जा रहे महायज्ञ को सफल बनाने के लिए नगरवासी से आहवान किया। इसी फागुन १९ गते से २२ गत्ते तक चलने वाले महायज्ञ में लगभग ६से ७ लाख श्रद्धालुओ के सहभागी होने की उम्मीद है।

यह भी पढें   आज १,००० रुपये के नए नोट चलन मे, जानिए क्या हैं विशेषताएं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com