Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में आत्मघाती आतंकी हमला दाे आतंकवादी सहित बीस की माैत

 

नंगरहार, एजेंसी।

अफगानिस्तान के नंगरहार में बुधवार सुबह ही आतंकियों ने हमला बोल दिया। आतंकियों ने नंगरहार एयरपोर्ट के पास एक प्राइवेट कंपनी को निशाना बनाया। हथियारबंद आतंकियों के साथ काफी देर तक संघर्ष चला और इस दौरान 16 लोगों की मौत हो गई।

खबर है कि दो आतंकियों ने खुद को धमाके के साथ उड़ा लिया। इसमें दोनों आतंकियों की जान चली गई। दो सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के अलावा कंपनी के कम से कम 16 कर्मचारियों की भी इस हमले में मौत हो गई।

यह भी पढें   हिंदी  भाषा - साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व - डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र जी : विनोदकुमार विमल    

नंगरहार के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि इस हमले में 9 लोग घायल भी हैं। यह प्राइवेट कंपनी नंगरहार एयरपोर्ट पर कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *