दुर्घटना न्यूनीकरण हेतु ट्राफिक पुलिस ने शुरु किया सडक में ही युरिन टेस्ट !
बारा, १६ मार्च । प्रदेश नं. २ स्थित ट्राफिक पुलिस कार्यालय पथलैया ने बारा जिला स्थित राजमार्ग में संचालित सवारी साधनों और उसके चालकों के ऊपर सड़क में ही ड्रग–युरिन टेस्ट शुरु किया है । जनता की ओर से शिकायत बढ़ने पर ट्राफिक पुलिस यह अभियान शुरु किया है । ट्राफिक पुलिस ने कहा है कि जनता द्वारा प्राप्त सुझाव को कार्यान्वयन करते हुए सवारी दुर्घटना को कम करने के लिए अभियान शुरु की गई है ।
स्मरणीय है, इससे पहले भी ट्राफिक पुलिस कार्यालय पथलैया ने प्रदेश नं. २ स्थित विभिन्न सडकखण्ड में इस तरह का अभियान सम्पन्न किया है । ट्राफिक पुलिस कार्यालय पथलैया के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक रिपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थ सेवन करने के बाद गिरफ्तार होने की सम्भावना होती है, इसीलिए चालक अन्य लागू पदार्थ सेवन करने लगे हैं ।
प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक सिंह ने आगे कहा– ‘ब्रेथलाइजर से लागू पदार्थ सेवन किया है या नहीं, पता नहीं चलेगा । इसीलिए लागू पदार्थ सेवन करनेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । इसीलिए ड्रग–युरिन टेस्ट शुरु की गई है ।’ उन्होंने कहा कि इससे लागू पदार्थ सेवनकर्ताओं को नियन्त्रण मे लिया जा सकता है । उनके अनुसार ड्रग युरिन टेस्ट किट से सडक में ही जाँच अभियान पहली बार शुरु की गई है ।
इसीतरह बारा–पर्सा में दुर्घटना न्यूनीकरण करने हेतु पथलैया में सरोकारवाला पक्ष के बीच एक अन्तरक्रिया की गई है । पथलैया स्थित प्रदेश ट्राफिक पुलिस कार्यालय ने अन्तरक्रिया आयोजन किया है । अन्तरक्रिया में सवारी चालक तथा परिचालकों की ड्रेसकोड, बारा–पर्सा स्थित मुख्य सडक में स्मार्ट आइल्याण्ड निर्माण, बस स्टप, ओभरलोड नियन्त्रण आदि विषयों में विचार–विमर्श की गई है ।
कार्यक्रम प्रदेश ट्राफिक प्रमुख पुलिस उपरीक्षक योगबहादुर पाल की अध्यक्षता तथा पुलिस निरीक्षक रिपेन्द्रकुमार सिंह सहजीकरण में सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम में बारा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी राजेश पौडेल, पर्सा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई, जीतपुर–सिमरा उपमहानगरपालिका के नगरप्रमुख डा. कृष्ण पौडेल, जिला प्रहरी कार्यालय बारा के प्रमुख सानुराम भट्टराई, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के पुलिस उपरीक्षक रेवती ढकाल, वीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष गोपाल केडिया, जीतपुर–सिमरा नगर उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष संजय साह, वीरगंज भन्सार के प्रमुख गोपाल खत्री, सुख्खा बन्दरगाह भन्सार वीरगंज के प्रमुख उमेश श्रेष्ठ, वीरगंज पथलैया व्यापारीक मार्ग बिस्तार आयोजना के प्रमुख, सडक डिभिजन कार्यालय हेटौंडा के प्रमुख आदि व्यक्तित्व उपस्थित थे ।

