Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन को लगाई फटकार

 

वाशिंगटन, पीटीआइ। 

 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा एक तरफ तो चीन अपने देश के लाखों मुसलमानों को जमकर प्रताड़ित करता है वहीं दूसरी तरफ खूंखार इस्लामिक आतंकवादियों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है।  यहां पर स्पष्ट रूप से अमेरिकी विदेश मंत्री का इशारा, चीन द्वारा पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित किए जाने के प्रस्ताव को रोकने को लेकर था।

जैश-ए-मुहम्मद या अजहर मसूद का नाम लिए बिना पोंपियो ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘पूरा विश्व चीन का मुसलमानों के प्रति शर्मनाक पाखंड को बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक तरफ चीन अपने देश में 10 लाख से अधिक मुसलमानों को प्रताड़ित करता है और दूसरी तरफ यह हिंसक इस्लामिक आतंकी समूहों को यूएन प्रतिबंध से बचाता है।’

यह भी पढें   संसद में पहुँचने के बाद सांसदों को अपने प्रत्येक शब्द और प्रत्येक निर्णय के प्रति गंभीर रहना चाहिए – गगन थापा

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर मसूद को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने वीटो का प्रयोग कर इसे रोक कर दिया। चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रस्ताव को यह तर्क देते हुए लटका दिया कि वह इसके अध्ययन के लिए अधिक समय चाहता है। यूएन की इस बैठक में चीन को छोड़कर सुरक्षा परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम का समर्थन किया था। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

चीन ने अपने यहां शिनजियांग प्रांत में उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के 10 लाख लोगों को अप्रैल 2017 से ही नजरबंद करके रखा हुआ है।  पोंपियो ने कहा, ‘अमेरिका चीन में कैद किए गए इन मुस्लिमों  और उनके परिवारों के साथ है। चीन को चाहिए कि वो हिरासत में रखे गए सभी मुस्लिम परिवारों को रिहा करना चाहिए और इनके दमन को खत्म करना चाहिए।’ बुधवार को पोंपियो ने चीन के दमन से बचकर निकले शिनजियांग के लोगों और उनके परिवारों से मुलाकात की।

यह भी पढें   नेपाल पीडित लगानीकर्ता लेनदेन संघर्ष समिति मधेश प्रदेश का विरोध प्रर्दशन

साभार दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com