Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूफी संगीत से भरी शाम (फोटो फिचर)

 

काठमांडू, ४ अप्रिल । बिहीबार शाम काठमांडू भद्रकाली स्थित आर्मी ऑफिसर क्लब देश के गिनेचुने वरिष्ठ व्यक्तित्व ने भरा था । कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दल नेता, प्रशासक, पत्रकार, व्यवसायी तथा नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास के कर्मचारी आदि शामील थे । स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र और नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने यह अवसर प्रदान किया था । कार्यक्रम के लिए मुख्य आकर्षण रहा– सूफी गायन और गजल की दुनियां में प्रख्यात भारतीय गायिका कविता सेठ ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार


‘सूफी संगीत कविता सेठ के साथ’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में गायिका सेठ के साथ अन्य ६ कलाकार तथा बाद्यावादक भी शामील थे । कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि थे, मन्त्रिपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानन्यायाधिश खिलराज रेग्मी और विशेष अतिथि थे, नेपालस्थित भारतीय राजदूत महामहिम मंजीव सिंह पुरी और डिपुटी चिफ अफ मिसन डा. अजय कुमार । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रेग्मी और विशेष अतिथि राजदूत पुरी के हाथों कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कविता सेठ लगायत अन्य कलाकारों को दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की झलकियां

तस्वीरः लिलानाथ गौतम/हिमालिनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *