Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पापुआ न्यू गिनी भूकंप के जोरदार झटकों से हिला भूकंप की तीव्रता 7.2

 

पोर्ट मोरेस्बी, एएनआइ।

आज सुबह पापुआ न्यू गिनी भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:20 बजे आया है। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 127 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।

दमकल विभाग के अनुसार भूकंप के बाद अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग (USGS) से जुड़े सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इसको लेकर अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र बुलोलो शहर के उत्तर पश्चिम में 33 किमी दूर था।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

बता दें कि इससे पहले पिछले साल फरवरी में यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी चपेट में आने से 125 लोगों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *