Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 

 


माला मिश्रा बिराटनगर | बिराटनगर के अतिथि सदन  गीत , नृत्य से गूँजमान रहा । मौका था नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के बैनर तले मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का । कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिला , युवती , बच्चे ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया ।संचालन खुशबू शर्मा कर रही थी । कार्यक्रम का शुरुआत  महिला मंच की महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से गणेश बंदना से किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोमल शर्मा ,डोली शर्मा , नंदनी शर्मा ,इशांत शर्मा ,ऋषिका शर्मा ,काब्या शर्मा ,पीयूष शर्मा  तथा अन्य ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी जिसे लोगो ने सराहा ।कार्यक्रम में महिला मंच के सदस्यों ने भी डांडिया सहित अन्य नृत्य प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष पार्वती शर्मा के देखरेख में आयोजित किया गया । इस मौके पर  नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण समाज मूल कमिटी के अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाद शर्मा , युवा मंच के रमाकांत पारीक , कैलाश शर्मा, श्याम जोशी , सुरेश शर्मा ,शशि शर्मा  शिवरतन जोशी व अन्य लोग मौजूद थे  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com