Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योगमन्त्री मातृका यादव के कार्यकक्ष में मन्त्री और कर्मचारियाें के बीच हाथापाई

 

काठमाडौं १५ मई

तबादले के विषय काे लेकर विवाद हाेने से उद्योगमन्त्री मातृका यादव के कार्यकक्ष में मन्त्री और कर्मचारियाें के बीच हाथापाई हुई है ।   उद्योग विभाग में हुए तबादले के  विषय में मन्त्री यादव और असन्तुष्ट कर्मचारियाें के बीच हाथापाई हाेने की मन्त्रालय के उच्च अधिकारियाें ने  जानकारी दी है।

उद्योग विभाग में नेकपा निकट कर्मचारी विनोद खड्का का तबादला हाेने के विषय काे लेकर  नेपाली कांग्रेस निकट कमर्चारी  ने मन्त्री के साथ  विवाद ककिया था। इसी  क्रम में मन्त्री यादव के कार्यकक्ष में मन्त्री और कर्मचारी के बीच हाथापाई की नाैबत आ गई । कांग्रेस निकट कर्मचारी शोभाकर रेग्मी काे वाणिज्य विभाग में तबादला कराना चाह रहे थे ।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

कांग्रेस निकट कर्मचारी ने मन्त्री पर  लेनदेन के आधार में तबादला कराने का आराेप लगाया है ।

उनलाेगाें ने पहले  मन्त्री  के निजी सचिव प्रेम आचार्य के सँग विवाद किया था । नेपाली कांग्रेस निकट कर्मचारी संघ के नेताओं ने अश्लील गाली देते हुए हाथापाई करने की जानकारी  स्राेत ने दी है । कांग्रेस निकट कर्मचारी युनियन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में विवाद हाेने की जानकारी मन्त्रालय ने दी है ।

यह भी पढें   शव से कान की बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार

मन्त्री के कार्यकक्ष के बाहर  निजी सचिव के साथ  कमर्चारी का वादविवाद हाेने के समय मन्त्री यादव बाहर निकले तभी उनके उपर भी हमला किया गया । प्रहरी के आने के साथ ही कर्मचारी भाग गए ।  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com