Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चरेस तस्कर द्वारा बांके पुलिस कार्यालय में आक्रमण का प्रयास, दर्जनों हवाई फायर

 

नेपालगंज, १९ मई । चरेस तस्कर ने बांके जिला स्थित एक पुलिस कार्यालय में आक्रमण प्रयास किया है । ५ केजी चरेस के साथ गिरफ्तार भारतीय नागरिक को छुटाने के लिए नरैनापुर गांवपालिका–५ स्थित भगवानपुर पुलिस कार्यालय में चरेस तस्कर समूह ने गत शुक्रबार आक्रमण प्रयास किया है । चरेस तस्करों ने पुलिस कार्यालय घरने से वातावरण रातभर तनावग्रस्त बन गया था । घटना के दौरान नेपाल पुलिस ने ६५ राउण्ड हवाई फायर की है ।
स्मरणीय है, शुक्रबार शाम में नेपाल पुलिस के डीएसपी रमेश बहादुर सिंह की एक टोली ने भारतीय नागरिक देवीविन विश्वकर्मा को चरेस के साथ गिरफ्तार किया था । उसके विरुद्ध भारतीय नागरिकों की एक जमात नेपाल स्थित पुलिस कार्यालय घरने के लिए आए थे । बांके जिला पुलिस प्रमुख नायव उपरीक्षक प्रकाश सापकोटा ने कहा कि परिस्थिति को नियन्त्रण में लेने के लिए पुलिस को दर्जनों राउण्ड हवाई फायर करनी पड़ी है । उन्होंने कहा कि थप घटना की आशंका होने के कारण पुलिस सतर्कता बढ़ाई गई है ।
परिस्थिति गम्भीर होने के कारण रात में ही नेपालगंज सशस्त्र पुलिस और थप नेपाल पुलिस की टोली घटनास्थल पहुँच गई थी । स्मरणीय है, गत हफ्ता भी भारतीय समूह ने एक तस्कर को नरैनापुर पुलिस कार्यालय से छुटाकर ले गए थे । शुक्रबार भी वे लोग विश्वकर्मा को छुटाने के लिए आए थे । और उसी समूह ने प्रदेश सांसद् कृष्ण केसी के ऊपर भी बारबार आक्रमण का प्रयास किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com