Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र पुलिस बल द्वारा अवैध मोबाइल बरामद

 

रुपन्देही | रुपन्देही जिला के बेलाहिया सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा १ इस्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर ३८ गुल्म हे. क्वा. (राजस्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा)रुपन्देही द्धारा अवैध मोबाइल बरामद। सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती के नेतत्व में लगाये गये सशस्त्र बल टीम ने शुक्रबार दोपहर १२ बजे अवैध रुप से भारत सिमा से नेपाल सिमा में बिना भन्सार लाने के क्रम में दो दर्जनों से अधिक अवैध मोबाइल बरामद किया है । सशस्त्र बल टीम ने बेलाहिया सिद्धार्थनगर नगरपालिकावडा १ स्थित इलाका में रेगुलर की तरह चेकजाँच करने के क्रम में बेलाहिया से बुटवल जा रही लोकल बस में चेकजाँच करने के क्रम में लावारिस अवस्था में अवैध मोबाईल बरामद किया है । सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती ने बताया है की बेलाहिया से बुटवल जाने वाली लोकल बस में अवैध मोबाईल रखा था ।जिसे बल ने अपने हिरासत में ले लिया बस सवार यात्री से पूछ ताछ करने के बाद लोगो अपना समान बताने से इंकार किया बरामद किये गये मोबाइल में अंधिकतर सेकेण्ड हेण्ड है जिसकी कीमत लगभग ४लाख १हजार ५ सौ आंकी गई है। बरामद किये गये मोबाइल को भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया को सौपा गया है |

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com