Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपति मन्दिर के चलअचल सम्पत्ति विवरण को सार्वजनिक किया गया

 

काठमाडौं ।

 

पशुपति मन्दिर के चलअचल सम्पत्ति विवरण को सार्वजनिक किया गया है । पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने मन्दिर की सम्पत्ति तथा गुठी जमीन विवरण पता लगाने के लिए गठन की गई समिति द्वारा यह विवरण बाहर लाया गया है ।
पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कोषाध्यक्ष तथा छानबीन समिति के संयोजक मिलन कुमार थापा ने पशुपति मन्दिर के नाम पर एक अर्ब २९ करोड ३८ लाख ३१ हजार २१५ रुपैयाँ ५२ पैसा नगद सहित एक हजार ४४ दशमलव ६४ ग्राम अर्थात् ८९ दशमलभ ५६ तोला सोना और एक लाख ४१ हजार एक सौ २८ दशमलव ७५ ग्राम(१२ हजार ९९ दशमलभ ७१ तोला) चाँदी जिन्सी सम्पत्ति रहने का विवरण प्रतिवेदन सार्वजनिक किया है ।
बुधबार राजधानी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने पशुपति मन्दिर के अचल सम्पत्ति के रुप में विभिन्न क्षेत्र में करीब ६ हजार ७ सौ रोपनी जमीन होने की जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

वर्तमान में कोष में दाखिला दर्ता के अनुसार मन्दिर के संरक्षण तथा गुठी को जमीन ३ हजार ६ सौ ६७ रोपनी, ४ आना ३ दाम(३६६७–४–३–०) है और २ सौ ३१ रोपनी १० आना एक पैसा(२३१–१०–०–१) दर्ता होना बाँकी होने का प्रतिवेदन में दिखाया गया है ।

इसके अलावा पशुपति विकास कोष का ही एक हजार एकसौ ६१ रोपनी १४ आना ३ दाम क्षेत्रफल की जमीन त्रिभूवन अन्तर्रा्ष्ट्रिय विमानस्थल और गल्फ कोर्ष को ९९ वर्ष के लिए भाडा में देने की बात बताई गई है । कोष का करीब १७ रोपनी जमीन मोही के रुप में तारागाउँ रिजेन्सी होटल द्वारा उपयोग करने की बात प्रतिवेदन में कही गई है ।
इसके अलावा और भी सम्पति हो सकती है जिसकी तलाश की जा रही है ।
इसी अवसर में कोष द्वारा पशुपति मन्दिर का मुख्य ढुकुटी अभी तक नही खोलने का तथा उक्त ढुकुटी में अर्बौ÷खर्बौ की सम्पत्ति होने की बात कही गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *