Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या आप जानते हैं कि विश्वकप जीतने वाली टीम काे कितनी ईनाम की राशि मिलने वाली है ?

 

 

वर्ल्ड कप 2019 को जीतने वाली टीम का खुलासा तो 14 जुलाई को होगा। लेकिन, ये तय हो गया है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी क्योंकि, इन्हीं चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहला और दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के विनर को कितने इनामी राशि मिलने वाली है नहीं ना..आइए हम बताते हैं।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

इग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू हुए और 14 जुलाई को खत्म होने जा रहे इस आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर लगी है। वर्ल्ड कप 2019 की विजेता टीम को इस राशि में से 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 28 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इस खिताब की उपविजेता टीम पर भी पैसों की बारिश होने वाली है। आइसीसी के मुताबिक वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल हारने वाली टीम को 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 14 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले फाइनल की विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 4 मिलियन डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 5.5-5.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा इनामी राशि दांव पर है। इस वर्ल्ड कप के 45 लीग मैच खेले जा चुके हैं और 3 नॉकआउट मैच बाकी हैं। इस दौरान 6 टीम, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई हैं।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

वर्ल्ड कप 2019 की पुरस्कार राशि (रुपये में)

वर्ल्ड कप 2019 की विजेता टीम को 28 करोड़ रुपए, एक ट्रॉफी और खिलाड़ियों को विनर बैज

वर्ल्ड कप 2019 की उपविजेता टीम को 14 करोड़ रुपए और खिलाड़ियों रनरअप बैज

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल हारने वाली टीमें

वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल की उपविजेता टीम को करीब 5.5 करोड़ रुपये

वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल की उपविजेता टीम को करीब 5.5 करोड़ रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *