Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतम बुद्ध द्वारा भैरहवा में वृक्षारोपण

 

महेश गुप्ता, रूपन्देही | रूपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थनगर पालिका वड़ा नंबर 4 स्थित श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर परिसर में लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतम बुद्ध द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट 325बी 2 गवर्नर एमजेफ़ अनूप पहारी एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट 325बी2 के पूर्व गवर्नर (पीडिजी) एमजेफ अरुण प्रताप राणा रहे।प्रमुख अतिथि अनूप पहारी ने कहा की रूपन्देही जिला को विकास कार्य को लेकर बेलहिया से बुटवल तक निर्माणाधीन राजमार्ग पर पड़ने वाले सभी पेड़ों को काट दिया गया लेकिन अब जिला तथा नगर को सुंदर, हरा भरा तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ो को लगाना अनिवार्य है।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

उन्होंने लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतम बुद्ध के अध्यक्ष गौतम गुप्ता एवं सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हु की एक सुन्दर समाज तथा स्वच्छ वातावरण बनाने का वीणा उठाया है।लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतम बुद्ध के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि अभियान चलाकर सिद्धार्थनगर नगर पालिका से साथ ही साथ आस पास के क्षेत्रों को वृक्षारोपण के द्वारा हरा भरा एवं समृद्ध बनाया जाएगा। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी नीरज श्रेष्ठ, विनोद खरेल, अर्चित श्रेष्ठ, धीरज मालिक, समाजसेवी भैरव कलवार, नरेंद्र प्रसाद रौनियार, मनोज अग्रहरि, दुर्गा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन सुमेर विक्रम खण्ड़ के अतिथियों का स्वागत, क्लब के सदस्य विपिन क्षेत्री ने ध्वजा अभिवादन तथा कार्यक्रम का संचालन रविकांत उपाध्याय ने किया।

यह भी पढें   थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में, सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *