Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय कामदार को नेपाल में मिला प्रमाण पत्र, मोरंग व्यपार संघ का पहल

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल सरकार का फरमान पर बिराटनगर स्थित मोरंग व्यपार संघ में भारतीय कामदार के लिए लगाए गए तीन दिवसीय शिविर में लगभग दो हजार भारतीय नागरिको ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया । भारतीय दूतावास काठमांडू के साथ समन्वय कर मोरंग व्यपार संघ के द्वारा लगाए गए शिविर में लगभग 2500 लोगो ने आवेदन दिया था जिसमे 2000 लोगो को प्रमाण पत्र मिला , कुछ प्रमाण पत्र में त्रुटि रहने से रद्द किया गया और लगभग 500 आवेदन दुतावास के अधिकारी अपने साथ काठमांडू ले गए । पूर्वांचल में कार्यरत भारतीय मजदूर , अध्यनरत छात्र छात्राओं को असुबिधा न हो  इस उद्देश्य से मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा के पहल पर शिविर लगाए जाने की बात शिविर संचालको ने दी है । बता दे कि महज सुनसरी मोरंग उद्योगिक कोरिडोर में 5000 मजदूर कार्यरत है । बताया गया कि इस प्रमाण पत्र के मिलने से अब भारतीय नागरिक को बैक खाता खोलने , श्रमजीवी मजदूर का हक सुविधा मिलने की बात कही गई है । भारतीय नागरिक को रजिस्ट्रेशन हेतु उद्योगिक प्रतिष्ठान या अन्य व्यवसायिक संस्था या शिक्षण संस्था का लेटर पेड पर कार्य विवरण  सहित कार्य अवधि ,उद्योग प्रतिष्ठान का प्रमाणपत्र , भारतीय नागरिक होने का पहचानपत्र , आधार कार्ड आदि कागजात उपलब्ध कराया गया जिसके बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कागजात का सत्यापन कर उक्त प्रमाणपत्र सौपा । तीन दिवसीय उक्त शिविर में भारतीय दूतावास काठमांडू का सेकेण्ड सेक्रेटरी काउंसिलर अभय ओझा , काउंसलर राजेश कुमार दुबे , एसएसओएलडी भूटिया , मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा , कार्यसमिति सदस्य अमित सारडा के देखरेख में शिविर का सफल संचालन हुआ । इस मौके पर मोरंग व्यपार संघ का अन्य अधिकारी व कर्मी सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के तीन नेताओं के बीच भेटवार्ता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *