Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन् २०३० तक नेपाल मध्यम आय स्तरीय देशः नेता चौलागाई

 

काठमांडू, ३ अगस्त । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के केन्द्रीय सदस्य एवं विदेश विभाग–विज्ञ युवराज चौलागाई ने दावा किया है कि अब १०–१० साल के अन्दर अर्थात् सन् २०३० तक नेपाल निम्नस्तरीय आर्थिक हैसियत से ऊपर उठकर मध्यमस्तरीय आयस्रोत वाला देश बनने जा रहा है । उनका कहना है कि नेकपा नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार का लक्ष्य ही है कि सन् २०३० तक नेपाल को मध्यम आय–स्तरीय देश में रुपान्तरण करना है । सेवक नेपाल नामक सामाजिक संस्था की ओर से शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता चौलागाई ने आगे कहा– ‘आज नेपाल विश्व के अति कम विकसित देशों में से एक है । नेपाल सरकार का लक्ष्य है कि सन् २०३० के भीतर नेपाल को मध्यम स्तरीय देश बनाना है, सरकार इसी लक्ष्य के अनुसार काम कर रही है ।’ उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी सरकार का है, हमारी चाहत है कि नागरिक की न्यूनतम आवश्यकता राज्य की ओर से हो, सामाजिक संघ–संस्था की ओर से नहीं ।’ लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर राज्य सच में ही नागरिक प्रति जिम्मेवार बनती है तो सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थाओं से सिखना चाहिए ।

यह भी पढें   ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ कहकर सरकार में आई रास्वपा ने जनता को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े होने के लिए किया मजबूर – वर्षमान पुन


नेता चौलागाई ने कहा– ‘कोई बालबालिका अगर सड़क में भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं तो ऐसी अवस्था में राज्य को हिनताबोध होनी चाहिए, क्योंकि उसकी जिम्मेदारी राज्य का है । इसीतरह राजनीतिक दल एवं नेताओं को भी लज्जित होना चाहिए । उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी एवं नेताओं को भी सोचना चाहिए कि सभी नागरिकों के लिए समान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं न्यूनतम सामाजिक आवश्यकता मिलनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो लज्जा–बोध होना चाहिए । नेता चौलागाई ने कहा– ‘जब कोई शिशू जन्म लेता है तो उसको लगे कि वह सामाजिक मूलधार से बाहर नहीं है, ऐसी सामाज, राजनीतिक व्यवस्था और प्रणाली निर्माण होनी चाहिए ।’
नेता चौलागाई को मानना है कि नेपाली की राजनीति में बड़ी–बड़ी बात की जाती है, लेकिन व्यवहार में थोड़ा से भी कार्यान्वयन नहीं होता । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर ऐसी प्रवृत्ति से बाहर आना है तो राजनीकि दलों को समाजसेवी से सिखना जरुरी है ।’ कार्यक्रम में सेवक नेपाल से आवद्ध विभिन्न पदाधिकारी एवं अन्य समाजसेवी ने संस्था द्वारा किया गया समाजिक कार्य के बारे में चर्चा करते हुए प्रशंसा किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com