Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग उधोग संगठन ने भारतीय रेलवे अधिकारी के साथ बैठक किया ।

 

बिराटनगर, बरुणमाला । सोमवार को नेपाल के उधोग संगठन मोरंग ने रेलवे से आयात निर्यात तथा रेलवे संबंधी समस्या के समाधान हेतु एक बैठक विराटनगर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता उधोग संगठन मोरंग के कार्यवाहक अध्यक्ष भीम घीमीरे ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार रेलवे के डीआरएम एके शर्मा मौजूद थे। बैठक में संगठन के प्रतिनिधियों ने डीआरएम से कई मुद्दों पर बातचित करके कुच इसतरह माग किया। कलकत्ता जानेवाली ट्रेन को नियमित किया जाय, कटिहार रांची ट्रेन को जोगबनी तक विस्तार किया जाय , चितपुर एक्सप्रेस को संध्या 7 बजे प्रस्थान का समय मिलाया जाय, मालदा सूरत वाली ट्रेन में जोगबनी से एक कोच जोडा जाय, चितपुर एक्सप्रेस में एसी कोच अधिक किया जाय,  जोगबनी से इलाहाबाद भाया वाराणासी ट्रेन चलाया जाय, जोगबनी प्लेटफोर्म नंबर दो पर शेड फूट आवरब्रीज का निर्माण कार्य यथासंभव जल्द किया जाय,  नेपाली यात्रियों के लिए विदेश कोटा मुहैया किया जाय, जोगबनी कोटा अधिक किया जाय तथा रेलवे यार्ड को दुरूस्त किया जाय। अपने दर्जनों अधिकारियों के साथ मौजूद श्री शर्मा ने संगठन व अन्य लोगों की बात गंभीरता से सुना तथा सभी मुददे पर चर्चा की। उन्होने कहा कि इन मसले को वे अपने स्तर से हल करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक से पूर्व संगठन के प्रतिनधियों ने श्री शर्मा को  स्वागत किया। बैठक में पूर्वांचल उधोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष किशोर प्रधान उधोग संगठन मोरंग के कार्यवाहक अध्यक्ष भीम घीमीरे पत्रकार महासंघ मोरंग के अध्यक्ष विक्रम निरौला मोरंग व्यापार संघ के अध्यक्ष अविनाश बोहरा संगठन के जनसंपर्क अधिकारी राकेश सुराना वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर राठी किशोर दुग्गड सेम अधिकारी श्याम भंडारी सहित दर्जनों उधोग व्यापारी व संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन संगठन के कार्यकारी समिति सदस्य सुशिल रिजाल ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com