Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2019 नवरात्रि के आरंभ के 6 दिन विशेष योग

 

2019 में नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेगी। शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से आरंभ है। 7 काे महानवमी दोपहर 12.38 तक है। उसके बाद विजया दशमी यानी दशहरा की तिथि आरंभ हो जाएगी। विजयादशमी 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। विजया दशमी के दिन शुभ रवि योग बन रहा है।

इस बार नवरात्रि में बन रहे शुभ योग : इस बार की नवरात्रि में कई शुभ संयोग रहने वाले हैं। जिसमें पूजा करने से 9 गुना फल प्राप्त होगा। नवरात्रि के आरंभ के 6 दिन विशेष योग रहेंगे।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन

जिसमें से 2 दिन अमृतसिद्धि, 2 दिन सर्वार्थ सिद्धि और 2 रवि योग हैं।

30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग,

1 अक्टूबर को रवि योग,

2 अक्टूबर को अमृत और सिद्धि योग,

3 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि,

4 अक्टूबर को रवि योग,

5 अक्टूबर को रवि योग,

6 अक्टूबर को सर्वसिद्धि योग रहेगा।

किस दिन किस देवी की पूजा होगी : नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यानी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी, नवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता के इन रूपों की विधि विधान पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
कैसे हुई शारदीय नवरात्रि की शुरुआत : मान्यता है कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत भगवान राम ने की थी। भगवान राम ने सबसे पहले समुद्र के किनारे शारदीय नवरात्रों की पूजा शुरू की और उन्होंने लगातार नौ दिनों तक शक्त‍ि की विधिवत पूजा की थी और तब जाकर उन्होंने लंका पर जीत हासिल की। यही वजह है कि शारदीय नवरात्रों में नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *