Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महरा काे किया गया गिरफ्तार

 

पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महरा को संसदीय सचिवालय की एक महिला कर्मी के साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। काठमांडू की जिला अदालत की अनुमति पर पुलिस ने महरा को काठमांडू के  बालूवाटर में उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया। जिला अदालत ने शनिवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिमकी के आधार पर यह इजाजत दी।

पुलिस ने बताया कि पूर्व संसद अध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और हिंसक कृत्य को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को महरा ने इन आरोपों को लेकर नेपाल की संसद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्यागपत्र में महरा ने कहा था कि उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दिया है । उससे पहले उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

यह भी पढें   हिंदी  भाषा - साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व - डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र जी : विनोदकुमार विमल    

महिला ने आराेप लगाया है  कि जब वह 23 सितंबर को किराये के अपने मकान में अकेली थी तब महरा वहां पहुंचे थे। वह नशे में थे और उसने उन्हें घर में घुसने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी। उन्होंने उसके साथ जबर्दस्ती की और जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तब उन्होंने उसे गालियां दीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *