Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट कर किया आश्चर्यचकित

 

पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर संस्कृत में श्लोक ट्‍वीट किया। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर छा गईं। लेडी गागा ने ट्विटर पर एक संस्कृत श्लोक पोस्ट किया- ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु।’ इस श्लोक का अर्थ है- दुनिया के सभी लोग सब प्रकार से खुश रहें।

पॉप स्टार गायिका के ट्वीट को पढ़कर जहां भारतीय यूजर खुश हुए तो दुनिया के दूसरे यूजर इससे हैरान नजर आए। लोग इस ट्‍वीट के पीछे मैसेज ढूंढने की भी कोशिश करते दिखे।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

लेडी गागा के इस ट्‍वीट को लाखों लोगों ने लाइक किया, वहीं 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्‍वीट किया। कई यूजर्स ने इस ट्‍वीट पर मजेदार कमेंट भी किए। दीक्षा पांडेय नाम की एक यूजर ने लिखा- ‘लेडी गागा’ का असली नाम ‘ललिता दत्त गांगुली’ है और वो ‘समस्तीपुर बिहार’ से हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com