Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करतारपुर दरबार साहिब दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से पाकिस्तान लेगा बीस डालर सेवाशुल्क

 

पाकिस्तान ने ९ नवम्बर से करतारपुर गलियारा खाेलने की घाेषणा की है । करतारपुर गलियारा से दरबार साहिब दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से पाकिस्तान बीस डालर शुल्क वसूल करेगा ।

दोनों देशों के बीच पिछले महीने बैठक के तीसरे दौर में भारत ने 20 डॉलर सेवा शुल्क के मामले पर पाकिस्तान के ‘लगातार अड़े’ रहने पर निराशा जताई थी और उससे इस पर पुनर्विचार करने का कहा था।
भारत और पाकिस्तान ने पिछले साल नवंबर में करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमति जताई थी। यह गलियारा पाकिस्तान में करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक धर्मस्थल से जोड़ेगा।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

भारतीय श्रद्धालु इससे होकर वीजा मुक्त आवाजाही करेंगे। श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए सिर्फ एक परमिट लेना होगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर इस गलियारे को नवंबर में खोला जाएगा। गुरु नानक देव ने 1522 में करतारपुर साहिब की स्थापना की थी।

पाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण कर रहा है, जबकि पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से सीमा तक गलियारे का दूसरा हिस्सा भारत बना रहा है।

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

पाकिस्तान ने किया कॉरिडोर खोलने की तारीख का ऐलान : पाकिस्तान करतारपुर गलियारे को 9 नवंबर को खोलेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक पोस्ट में यह घोषणा की। श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए सिर्फ एक परमिट लेना होगा।

खान ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान दुनियाभर के सिखों के लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है और करतारपुर परियोजना पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उसे 9 नवंबर 2019 को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com