Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गा. पा.प्रमुख नथुनी कोइरी द्वारा बृद्धा भत्ता गबन के आरोप में प्रदर्शन और झड़प

 

रेयाज आलम, बीरगंज, कार्तिक २४गते रविवार । कालिकामाई गाउपालिका में जेष्ट नागारिक को सामाजिक सुरक्षा भत्ता अर्थात बृद्धा भत्ता नही मिलने के कारण स्थानीय लोगो ने गाउपालिका प्रमुख़ नथुनी प्रसाद कोइरी के विरुद्ध गाउपालिका के कार्यालय में ताला बंद करने के प्रयास में झडप हुआ।

इलाका प्रहरी कार्यालय पोखारिया के प्रहरी निरीक्षक चन्द्रकुमार सिंघ ने बताया “आक्रोशित गाउपालिका के जेष्ट नागरिक सहित स्थानीय बासिन्दा गाउपालिका के कार्यालय में तलाबन्दी करने के प्रयास में स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रहरी परिचालन करके स्थिति नियंत्रण में किया गया”।

यह भी पढें   दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में हुई देरी, ओली निकले बाहर

कालिकामाई गाउपालिका वडा न.१ के प्रदीप चौरसिया, गाउपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत राजू साह को गाली गलौज करने के आरोप में नियंत्रण में लिया गया है। ग़ौरतलब है जेष्ट नागरिक के सामाजिक सुरक्षा भत्ता अर्थात बृद्धा भत्ता नही मिलने से बड़ा न.५ बिरंचिबरवा में भी वड़ा अध्यक्ष पवन तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था,अभी कालिकामाई गाउपालिका में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और कभी भी कोई दुर्घटना होने की आशंका है।

यह भी पढें   प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com