Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

 

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लता मंगेशकर पिछले 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं है.

अस्पताल के सूत्रोंं ने कहा, ‘उन्हें तड़के दो बजे अस्पताल लाया गया. उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं. खबरों में उनके प‍रिवार के हवाले से कहा गया है कि उन्हें वायरल हुआ है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है.

यह भी पढें   नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान

लता ने केवल हिंदी में ही 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है. लता मंगेशकर 36 भारतीय भाषाओं में गीत गा चुकी हैं. लता मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उन्हें फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्केे पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com