Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करतारपुर : गुरुद्वारा दरबार साहिब  में तीन दिन के लिए गैर सिख श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

 

लाहौर, पीटीआइ।

पाकिस्तान  के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब  में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर तीन दिन के लिए गैर सिख श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस आशय की आधिकारिक जानकारी बुधवार को दी गई।

यह वही गुरुद्वारा है जहां सिखों के पहले गुरु नानकदेव जी ने शरीर त्याग किया था। इसी गुरुद्वारे के दर्शन के लिए भारत के पंजाब प्रांत में स्थित गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक धाम से करतारपुर को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

गुरुद्वारे की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े ट्रस्ट के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया है कि पाकिस्तान सरकार ने तीन जनवरी से पांच जनवरी तक दरबार साहिब गुरुद्वारे में गैर सिखों के जाने पर रोक लगा दी है। इस दौरान सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती का समारोह मनाया जाएगा और बड़ी संख्या में पाकिस्तान और भारत के सिख एकत्रित होंगे। हाशमी ने बताया कि जयंती का मुख्य समारोह पांच जनवरी को होगा।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

एक अनुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को 20 हजार से ज्यादा गैर सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे में आते हैं, उन्हें रोकने से गुरुद्वारे में होने वाली भीड़ से बचा जा सकेगा और सिख श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से अपनी धार्मिक गतिविधियां पूरी कर पाएंगे। ट्रस्ट के प्रमुख आमिर अहमद ने जयंती समारोह के आयोजन के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं करने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते नौ नवंबर को करतारपुर कॉरीडोर का उद्घाटन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान सिंह ने किया था। इस रास्ते से प्रतिदिन पांच हजार भारतीय नागरिक दरबार साहिब गुरुद्वारा आकर मत्था टेक सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *