Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाेस्ती तटबंध नेपाल भारत के तीन साै गाँवाें काे बचाएगा बाढ की विभीषिका से

 

नेपाल में बाढ़ से बलरामपुर में भारी तबाही मचती है। राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में उफान आने से करीब 300 गांवों को त्रासदी झेलनी पड़ती है। बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए उप्र सरकार ने ‘दोस्तीÓ का तटबंध बनाने की कवायद की है। नेपाल के लिए 5364.39 लाख रुपये की 11 व बलरामपुर के लिए 2266.25 लाख रुपये की पांच परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आरसी वर्मा का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में बाढ़ से बचाव की कवायद शुरू हो सकती है।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  

यहां खर्च होगा धन

602.86 लाख राप्ती नदी के बाएं चरनगहिया तटबंध की मरम्मत पर
818.12 लाख साहिबानगर में कटान रोकने पर
387.53 लाख बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं इमिलिया खादर तटबंध पर
243.12 लाख मलमलिया गांव के पास बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर
214.26 लाख रामपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त तटबंध के निर्माण पर

नेपाल में व्यय होंगे इतने रुपये

553.96 लाख नवलपरासी जिले में बड़ी गंडक नदी के दाएं तटबंध पर
130.88 लाख ए-गैप तटबंध के अपस्ट्रीम में स्पिल को बंद करने पर
239.63 लाख स्पर संख्या-06 के सामने परक्यूपाइन लगाने पर
790.67 बी-गैप के स्पर संख्या-06 से 07 के बीच क्रेटिंग निर्माण पर
609.94 लाख स्पर संख्या-08-09 तक एजक्रेटिंग निर्माण, कटर-दो के विस्तार पर
314.83 लाख स्पर संख्या-09 के लांचिंग एप्रन की पुनस्र्थापना व परक्यूपाइन कार्य पर
375.04 लाख स्पर संख्या 12-ए के लांचिंग एप्रन की पुनस्र्थापना पर
274.93 लाख स्टड संख्या-01 अपस्ट्रीम में कटर निर्माण पर
863.32 लाख स्टड संख्या-04 एवं 05 में निर्माण पर
877.46 लाख स्पर संख्या-03 में लांचिंग एप्रन की पुनस्र्थापना पर
333.73 लाख नेपाल बांध के स्पर संख्या पांच के अपस्ट्रीम व तीन रो में डैंपनर पर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *