Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्याय के लिए आज भी भटक रही है निर्भया की माँ

 

निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर निचली अदालत के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि चारों दोषियों को फांसी देने में देरी हो रही है। इनके खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया जाए।

इससे पहले निर्भया को दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट दारी करने की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान निर्भया की मां ने कहा कि वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सात साल से भटक रही हैं। दोषी फांसी से बचने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका विश्वास डगमगा रहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया की मां ने कहा कि अदालत दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करे। इस दौरान वह सुनवाई के दौरान बेहोश भी हो गईं।

यह भी पढें   गांव पालिका वासियों को सहज रूप में सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य: अध्यक्ष चौधरी

निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अदालत में गुहार लगाई थी कि दोषियों को नया डेथ वारंट जारी किया जाए। पहले तिहाड़ जेल में 22 जनवरी के लिए फांसी की तारीख तय की गई थी, जिसे 17 जनवरी के आदेश से 1 फरवरी को सुबह 6 बजे के लिए टाल दिया गया था। ट्रायल कोर्ट ने बाद में, 31 जनवरी को अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *