Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताली एक हात से नही बजती ? प्रधानमंत्री

hindi magazine
 

hindi magazineप्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने कहा है कि विभिन्न शक्तियों व्दारा उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है ।
रविवार को ललितपुर के गोटीखेल में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ हो रही साजिश के बावजूद सरकार पिछे नहीं हटेगी । उन्होंने कहा कि”विभिन्न स्थानों से मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है,” लेकिन सरकार से हटने का कोइ सवाल नही है ।
इस अवसर पर, भट्टाराई ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे उनकी सरकार में शामिल हो ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर को विश्व संपदा बजट में सूचीकृत, जनकपुरधाम में हर्ष

एक अन्य प्रोग्राम मे प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई ने बताया कि विपक्षी दलों व्दारा अवरोध और बाधा की राजनीति करने के कारण ही सहमति नही हो सकी है । उन्होने नेपाली कांग्रेस और एमाले को अपने नेतृत्व के सरकार मे सहभागी होने के लिये भी आग्रह् किया । ‘एकओर विपक्षी दलों के मित्रलोग सहमति की माला जप रहें हैं , दुसरी ओर निषेध की राजनीति, तो कैसे सहमति सभंव है,’ उन्होने प्रश्न करते हुये कहा कि एक हात से तालि नही बजती।’
सन्त नेता कृष्णप्रसाद भट्टराई के ८९वाँ जन्मदिवस के अवसर पर उनके ही सरकारी आश्रम बाँडे गाउँ मे आयोजित कार्यक्रम मे बोलते हुये प्रधानमन्त्री भट्टराई ने कहा कि बाधाअड्काउ(अवरोध)  हटायेजाने, निर्वाचन की तिथि निर्धारण करने और निर्वाचन आयोग मे पदाधिकारीयों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस को सरकार का नेतृत्व देने के लिये वे तैयार हैं। ‘पहला चरण मे कांग्रेस, एमाले के साथीयों से इसी सरकार मे सहभागी होकर निर्वाचन का वातावरण बनाने की बात उन्होने कहा, ‘उसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनावें, नही तो छोटा दल से प्रधानमन्त्री बनाने की बात कहने पर मैं बाधक कैसे हुआ ?’
कांग्रेस-एमाले केवल प्रधानमन्त्री का पद खोज रहा है यह आरोप भट्टराई ने लगाया, ‘संविधान सभा का विकल्प संविधान सभा है, लेकिन कुछ दलों व्दारा केवल प्रधानमन्त्री के पद ही खोजा जा रहा है ।
नेपालमा निष्ठावान राजनेता की कमी महशुस हो रही है प्रधानमन्त्री ने कहा , ‘ कृष्णप्रसाद भट्टराई जैसे निष्ठावान राजनेता का अभाव राष्ट्र महशुस कर रहा है।’ सत्ता और शक्ति के कारण राजनीतिक प्रदुसित हो रहा है ।

यह भी पढें   नेपाल के पर्यटन में सहयोग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *