Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के सखुआ प्रसौनी ने मनाया अनोखा होली मिलन

 

रेयाज आलम, बीरगंज, २4 गते | पर्सा के सखुवा प्रसौनी गांवपालिका ने अनोखे तरीके से होली मिलन मनाया।  सखुवा प्रसौनी गांवपालिका के अध्यक्ष प्रदीप जैसवाल के सभापतित्व में हुए होली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा.हरिनारायण रौनियार, विशिष्ट अतिथि स.पा.के केंद्रीय सदस्य सीपू तिवारी रहे। कार्यक्रम में स्वागत  सखुवा परसौनी गांवपालिका की उपाध्यक्ष फूलमती देवी चौधरी ने किया।

होली मिलन समारोह बिना रंग के मनाया गया जिसमे स्थानीय गायक को सम्मानित और प्रोत्साहित करते हुए कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताते हुए, कोरोना मुक्त -नशा मुक्त होली मनाने को प्रेरित किया गया। होली को राजनीतिक परिधि से अलग रखते हुए हरेक दल के नेता को सहभागी कराया गया जिससे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: 162 लोगों के शव बरामद, आठ जिलों में खोज अभियान जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com