Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महासचिव मैनाली दुर्घटना प्रकरणः जांच पडताल के लिए माले की मांग

 

१० मार्च, काठमांडू । नेकपा (माले) ने कहा है कि महासचिव सीपी मैनाली की कार दुर्घटना सम्बन्ध में अनुसन्धान प्रहरी की सिआईवी द्वारा जांच पडताल किया जाना चाहिये । माले के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार उपप्रधान एवम् रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल और गृहमन्त्री रामवहादुर थापा से सिंहदरवार में अलग अलग मुलाकात कर उक्त मांग की है ।
२०७६ फागुन १५ गते झापा से राजधानी वापस लौटते हुये क्रम में महोत्तरी जिला के बर्दिवास स्थित रातु नदी के पास मैनाली दुर्घटना में पडा था ।
माले ने सरकार से मांग करते हुये कहा है कि उक्त दुर्घटना अस्वभाविक और नियोजित दिखाई देने के कारण सीआईबी द्वारा जांच पडताल कर सत्य तथ्य जनता समक्ष प्रस्तुत करें । और दोषी को अविलम्ब कानुनी कार्रबाई करें ।
साथ ही उस पार्टी ने दुर्घटना में गम्भीर घायल मैनाली, परिवार का अन्य सदस्य तथा कार चालक को उपचार के लिये सहयोगार्थ हेलिकप्टर से काठमांडू लाने के लिये सरकार प्रति आभार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com