आग लगने से कार्यालय सहयोगी गम्भीर घायल

जोरायल गाउँपालिका स्थित कृषि शाखा उपकेन्द्र में आग लगने से कार्यालय सहयोगी बलबहादुर खड्का जल कर गम्भीर घायल हाे गए हैं ।
आज सुबह करीब ४ बजे आग लगने से कार्यालय में रह रहे ४५ वर्षीय खड्का जल कर गम्भीर घायल हाे गए हैं । घायल खड्का काे उपचार के लिए कैलाली ले जाया गया है ।
आग लगने से कार्यालय का एक कमरा पूरी तरह जलकर नष्ट हाे गया है । आग कैसे लगी इसके विषय में पूरी जानकारी नही मिली है । आग लगने से कम से कम सात आठ लाख की सम्पत्ति जलकर राख हाे गई है ।

