Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृति सनन बनने जा रही है सेरोगेट मदर

 

imege of kriti sanan को छविको परिणाम

 

बॉलीवुड एकट्रेस कृति सनन इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। इन दिनों कृति सनन अपनी आने वाली फिल्म ‘मिमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह कृति जल्द ही नजर  आने वाली हैं। इस फिल्म में कृति सनन सरोगेट मदर का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म से कृति के किरदार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई ​थी। वहीं अब अपने सरोगेट के किरदार को लेकर कृति ने कहा कि ये किरदार निभाना उनके लिए एक कलाकार के तौर पर स्वयं की खोज का एक सफर रहा है।

यह भी पढें   मैत्री पुल पर यात्रियों और आम लोगों के लिए ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू

कृति सनन ने बुधवार को एक इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर बात करी। उन्होंने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग का अनुभव मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा है। कई बार ऐसा होता है कि फिल्म के कुछ सीन पेपर पर अच्छे लगते हैं, लेकिन जब आप शूटिंग कर रहे होते हैं, तो आप उसे सही से नहीं दिखा पाते हैं। अगर हम इस फिल्म की शूटिंग प्रभावी ढंग से कर पाए हैं, तो इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है, खासकर इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को।’

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

इसी इवेंट में कृति ने आगे कहा, ‘शूटिंग का आखिरी चरण काफी संतोषजनक रहा, एक कलाकार के तौर पर यह मेरे लिए स्वयं की खोज के जैसी रही। इसने मुझे इस बात का एहसास कराया कि एक कलाकार के तौर पर मैं किस तरह से काम कर सकती हूं।’

कुछ वक्त पहले कृति सनन की जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें एक्ट्रेस सीढ़ियों पर प्रेग्नेंसी की हालत में बैठी नजर आई थीं। वहीं तस्वीर में वह ब्लू और मरून कलर के सलवार कमीज में दिख रही थीं। ​आपको बता दें कि ‘मिमि’ साल 2011 में आई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘माला आई व्ह्हायचय’ का रीमेक है। फिल्म में कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक और साईं ताम्हणकर जैसे कलाकार भी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com