प्रधानमन्त्री ओली अस्पताल से डिस्चार्ज, पिता से आशिर्वाद लेकर निवास प्रवेश
काठमांडू, १४ मार्च । सफल किड्नी प्रत्यारोपण के बाद प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली शुक्रबार त्रिवी शिक्षण अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं । अस्पताल से डस्चार्ज होने के बाद प्रधानमन्त्री ओली अपने सरकारी निवास बालुवाटार प्रवेश किए हैं ।
अस्पताल से निवास आते हुए उन्होंने अपने ९० वर्षीय पिता मोहन प्रसाद ओली जी से आशिर्वाद लेकर निवास प्रवेश किए थे । पुत्र केपीशर्मा को उनके पिता जी ने ही निवास में स्वागत किया । स्मरणीय है, उपचार के लिए अस्पताल जाते वक्त भी उन्होंने अपने पिता जी से आशिर्वाद लिया था । प्रधानमन्त्री ओली गत फाल्गुन २१ गते किड्न प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल भर्ती हुए थे ।
त्रिवी शिक्षण अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक प्रा.डा. प्रेमकृष्ण खड्गा ने कहा कि प्रधानमन्त्री की स्वास्थ्य अवस्था में काफी सुधार आया है, इसीलिए डिस्चार्ज की गई है । किड्नी प्रत्यारोपण विभाग की प्रमुख तथा प्रधानमन्त्री का निजी चिकित्सक डा. दिव्य सिंह ने कहा है कि प्रधानमन्त्री बालुवाटार में ही चिकित्सकों की प्रत्यक्ष निगरानी में रहेंगे ।

